{"_id":"5ae384a54f1c1ba1098b6edb","slug":"21524860069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब की खुदाई के मामले ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब की खुदाई के मामले ने तूल पकड़ा
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बसौली गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब की खुदाई कराने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सपा जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद ने एसडीएम से जांच कराने और कार्रवाई की मांग की।
केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव बसौली में कब्रिस्तान की भूमि पर नियम विरुद्ध तालाब की खुदाई शुरू करवाने के बाद विवाद बढ़ गया था। शिकायत मिलने के बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीपीआरओ संजय कुमार यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। सपा के जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद ने एसडीएम बागपत से मांग की इस प्रकरण में ग्राम प्रधान सहित दोनों अधिकारियों और साजिशकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है।