फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीबीटी में चयनित खेकड़ा में 10 अप्रैल के बाद खाते में जाएंगे राशन के रुपये

डीबीटी में चयनित खेकड़ा में 10 अप्रैल के बाद खाते में जाएंगे राशन के रुपये

Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीबीटी में चयनित खेकड़ा में 10 अप्रैल के बाद खाते में जाएंगे राशन के रुपये
बागपत। राशन में डीबीटी (डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर) का लाभ 10 अप्रैल के बाद कार्डधारकों को मिलेगा और उनके खाते में रुपये पहुंचने शुरू हो जाएंगे। जिन कार्ड धारकों के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं, वे योजना से वंचित रह सकते हैं। उन्हें राशन भी मिलना बंद हो सकता है। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

बागपत के खेकड़ा तहसील का चयन डीबीटी के लिए हुआ है, जिसका लाभ राशन कार्डधारकों को पहुंचेगा। कोटेदारों की दुकानों पर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्तमान दर पर गेहूं, चावल सहित केरोसिन के रुपये खाते में जाएंगे। इसके लिए सभी परिवार की मुखिया का आधार कार्ड बैंक से लिंक होना जरूरी है। परिवार के सभी सदस्यों के भी आधार अनिवार्य है। योजना के संचालन होने पर राशन कार्ड धारकों के खाते में राशन की वर्तमान दर पर रुपये ट्रांसफर हुआ करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि इस योजना के प्रति लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यह हालत तब है जबकि जिला आपूर्ति विभाग की ओर से लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए गांवों में मशीनें लगवाई गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि 19011 राशन कार्ड धारकों के खाते खुलने हैं लेकिन अभी तक करीब 9000 राशन कार्ड धारकों के ही खाते खुले हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक राशन कार्ड धारक अपने बैंक से आधार को लिंक करा लें। निर्धारित तिथि के बाद धनराशि खाते में ट्रांसफर करनी शुरू कर दी जाएगी। जो वंचित रह गए हैं, उन्हें योजना से बाहर रहना पड़ सकता है या इंतजार करना पड़ेगा। उन्हीं लोगों को लाभ मिलेगा जो बैंकों से अपने खाते को आधार से लिंक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस गांव में बैंक नहीं वहां आ रही परेशानी
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि खाते लिंक होने में उन्हीं गांवों में परेशानी आ रही है जहां बैंक नहीं है। लोगों से अपील कर चुके है। उन गांवों के लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे है। कोई बोलता बैंक तक जाने तक का खर्चा कौन देगा, कोई कहता अभी हमारे पास समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed