फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सेवानिवृत एवं कार्यरत अध्यापक सम्मानित

सेवानिवृत एवं कार्यरत अध्यापक सम्मानित

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत एवं कार्यरत अध्यापक सम्मानित
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाडा गांव में सोमवार को ग्राम पंचायत ने अध्यापक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें गांव के सेवानिवृत्त और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सेवारत 85 शिक्षकों और शिक्षणेेत्तर कर्मियों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया।
समारोह में ग्राम प्रधान अरविंद तोमर ने सेवानिवृत्त पवन कुमार जून, महावीर सिंह तोमर, वेदपाल सिंह राठी, सीताराम और सुरेंद्र शर्मा, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सेवारत प्रधानाचार्य भारतवीर सिंह, जयवीर सिंह, श्रीपाल, जितेंद्र कुमार, सतीश, बाबूराम, भगत सिंह. बिजेंद्र, राजेंद्र, पुष्पेंद्र, महकार, ओमबीर आदि सहित 85 अध्यापकों एवं कर्मियों को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता है। युवा पीढ़ी को संस्कारित व शिक्षित करने का दायित्व भी शिक्षक है। समाज सृजन व राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मान देना भी जरूरी है।
विज्ञापन

समारोह में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने अध्यापकों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। समारोह की अध्यक्षता उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विकास मलिक, संचालन मास्टर भंवर सिंह ने किया। इसमें बीईओ सतीश शर्मा, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तोमर, मास्टर करतार सिंह, शौराज सिंह, जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह, हरबंश चौधरी, परविंद, नबाब सिंह, बोबी, नीलम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed