फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईंट भट्ठे नहीं चलवाए तो सड़कों पर उतरेंगे मजदूर

ईंट भट्ठे नहीं चलवाए तो सड़कों पर उतरेंगे मजदूर

Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे नहीं चलवाए तो सड़कों पर उतरेंगे मजदूर
बागपत। ईंट भट्ठे बंद होने से संचालकों और मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है। भट्ठा मालिकों ने कहा यदि भट्ठे चलने की छूट नहीं दी तो मालिक और मजदूर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा जिले के भट्ठा मालिकों पर जबरदस्ती नियम लादे जा रहे हैं, जबकि अन्य जिलों में भट्ठे चल रहे हैं।
विज्ञापन

ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा के नेतृत्व में सोमवार को ईंट भट्ठा मालिक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए नियम के कारण ईंट भट्ठे नहीं चल रहे हैं। इससे लाखों मजदूर भूख मरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस कारण भट्ठा व्यवसाय पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। भट्ठा मालिकों की समस्या पर जिला स्तर पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि आसपास के जिले में भट्ठे बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्वच्छता प्रमाण के अलावा एनजीटी सहित विभिन्न नियम थोप दिए हैं, इससे व्यवस्था चरमरा गई हैं। मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भट्ठा स्वामी पहले ही रायल्टी जमा कर चुके हैं। प्रशासन से उन्हें स्वच्छता प्रमाणपत्र नहीं दिया है। उन्होंने कहा भट्ठे बंद होने से लोगों को आवास बनाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कप जल्द प्रमाणपत्र और अन्य प्रक्रिया को पूरी कराकर भट्ठों को चलवाने की मांग की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, प्रताप सिंह, वेद पाल सिंह, दीपक यादव, जयवीर, राजीव, सत्येंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed