फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी धूमधाम से मनी

शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी धूमधाम से मनी

Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी धूमधाम से मनी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई। इसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने बच्चों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया और बच्चों को लगन से पढ़ने का संकल्प दिलाया। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया वसंत पंचमी के दिन ही वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया जाता है। प्री-प्राइमरी विंग में छोटे-छोटे बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। इसमें अंजलि शर्मा, दीपमाला, पूजा, इशिका, मंजीता, अंजू, राधा, तपस्या, अदिति, कविता, नूपूर, मनवीर, अनिता आदि रहे।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें चेयरमैन अनुराग जैन और निदेशक चारू जैन ने वसंत पंचमी व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों में बढ़ती हिंसा एवं शिखा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। इस अवसर पर मां सरस्वती के गुणगान को दीपिका समूह ने नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें निर्दोष शर्मा, प्रियल, आरती तोमर, स्नेहा, शैफाली तोमर, दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार, विनीत, रीतू, अंजू, वंदना, आशीष, सिंध, इशिका, वर्षा राणा आदि रहा। किडजी प्ले स्कूल टीचर्स कॉलोनी मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। बच्चों ने पीली ड्रेस पहनकर देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक योगेश गुप्ता ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें रिया, टीना, नैंसी, साक्षी, दीपिका, आरव, मयंक रहे। मिनर्वा पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर पुनीत कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया । कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव तोमर ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। इसमें प्रधानाचार्या सीमा चौधरी, बलराज सिंह, नीरज, निक्की, सीमा शर्मा, राखी शर्मा, मोनिका, सोमवती वर्मा, गीता पंवार, मीनू, सीमा जैन, हिमानी, अंजलि, प्रिया, अजरा खान आदि रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना मेें वसंत पंचमी पर ज्ञान, विज्ञान कला, संगीत व शिल्प की देवी मां सरस्वती की पूजा की। इसमें संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed