{"_id":"5a53c4554f1c1b0d788b795b","slug":"21515439189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्मशान घाट से हटवाया जाए कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्मशान घाट से हटवाया जाए कब्जा
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा श्मशान घाट की भूमि से कब्जा हटवाने और कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के संयोजक शौकेंद्र तोमर ने कहा कि गांव में कुछ लोगों ने श्मशान घाट की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस कारण लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। श्मशान घाट की भूमि से कब्जा हटवाया जाए। उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक से बह रही कृष्णा नदी में फैक्ट्रियों द्वारा डाले जा रहे रसायनिक तत्व पानी ने पूरी नदी को दूषित कर दिया है। नदी में प्रवाहित दूषित पानी गांव के भूजल में भी घुल गया है। जिसे पीकर ग्रामीण कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। नदी को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों की जान बच सके। बैठक में निर्णय लिया शीघ्र ही इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से भी मिलेगा। इसमें धमन, धनराज, बीर सैन, सुरेंद्र, गालिब, तेजपाल, गोविंद आदि रहे।