{"_id":"5a53c1e74f1c1b32198b5ba5","slug":"21515438567-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर मिलते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर मिलते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छह ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में सर्दी से बचाव के लिए स्वेटरों का वितरण किया। सीडीओ चांदनी सिंह ने बिलौचपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से स्वेटरों का वितरण कर इसका शुभारंभ किया।
सर्दी से जिले के लोग कांप उठे, लेकिन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटरों का वितरण में देरी हुई। तीन जनवरी को शासनादेश जारी किया । पांच जनवरी को अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित हुई। रविवार को वितरण की योजना बनाई और सोमवार को जिले में 15 सौ स्वेटरों का वितरण किया। सीडीओ चांदनी सिंह ने बिलौचपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गुणवत्ता युक्त स्वेटरों का वितरण किया जाएगा। कहीं भी लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों में वितरण किया।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो में बच्चों को स्वेटर बांटे है। इसके अलावा बालैनी के प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने स्वेटरों का वितरण किया। पाबला और लधवाड़ी के प्राइमरी स्कूल में प्रधान की अध्यक्षता में स्वेटर का वितरण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह सांगवान भी मौजूद रहे। बीआरसी में स्वेटर वितरण में गुणवत्ता को लेकर बैठक हुई। इसमें अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, विशंबर सिंह, राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, अनंगपाल, प्रभुदयाल, ममता मानव, मनोज कुमार मौजूद रहे। छपरौली स्थित बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 120 विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे। इसमें बीईओ विनोद कुमार वर्मा, दुर्गेश दत्त, जितेंद्र कुमार, सुमित विश्नोई, सतीश, संजीव कौशिक, सुषमा शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।