{"_id":"5a5123ff4f1c1b3d198b54b2","slug":"21515267071-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी केमिस्ट्री प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता कॉलेज टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी केमिस्ट्री प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता कॉलेज टॉप
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में एमएससी का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें एमएससी केमिस्ट्री की प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता मोगा ने कॉलेज टॉप किया। कॉलेज में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि हिमालयन यूनिवर्सिटी ने सितंबर 2017 में एमएससी की परीक्षा आयोजित की । इसका विवि ने शनिवार को परीक्षाफल घोषित किया । परीक्षा में एमएससी केमिस्ट्री की प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता मोगा ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सुधीर कुमार ने द्वितीय और सागर मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी मैथ में शिवानी ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय और शिवानी सेकेंड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी फिजिक्स में राखी प्रथम और राहुल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने की। संचालन डॉ. जावेद अली और डॉ. ओमपाल धनखड़ ने संयुक्त रुप से किया। इसमें मानवेंद्र सचान, श्वेता राठी, जैनेंद्र सिंह, एपी जैन, राहुल कुमार, रेखा जैन आदि रहे।