फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर हादसे में महिला समेत दो की मौत

हाईवे पर हादसे में महिला समेत दो की मौत

Sun, 17 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला समेत दो की मौत
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ककड़ीपुर पुलिस चौकी से थोड़ा आगे रोडवेज बस ने बाइक को कुचल दिया। बाइक पर सवार महिला समेत दो युवक की मौत हो गई। मृतक ी शनाख्त बुढ़ाना के गांव उमरपुर निवासी मोहसिन और कस्बा कांधला की शम्मो के रूप में हुआ। शम्मो मृतक मोहसिन की मामी है। आरोपी चालक बस को लेकर खुद ही रमाला थाने पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एक युवक, एक महिला के साथ प्लसर बाइक पर सवार होकर हाईवे पर ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान शामली की ओर से तेज गति से आई रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीर गंभीर हालत में महिला को कांधला के अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रमाला पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव की शनाख्त न होने पर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आरोपी चालक बस को लेकर खुद ही रमाला थाने पर पहुंच गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि दोनो शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रक और डंपर की भिड़त में छह घायल
बागपत। हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास तेज गति से बड़ौत की ओर से आ रहे डंपर का चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे ईंट ढ़ोने वाले ट्रक की उससे भिड़त हो गई। इसमें ट्रक चालक अनुज, ट्रक मलिक इकबाल के अलावा संजय, मनीष, सचिन, सोनू निवासी सिसाना घायल हो गए। राहगीरों ने उनको ट्रक से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इससे मार्ग पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed