{"_id":"5a1723564f1c1baf678bd812","slug":"21511465814-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझें समस्याएं, लोगो को मिलें सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझें समस्याएं, लोगो को मिलें सुरक्षा
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट के चुनाव को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। मोहल्लों में अपने घरों के बाहर बैठे लोग चुनाव की चर्चा करते नजर आते हैं। रसोई से लेकर खेत-खलिहान तक सिर्फ चुनावों की ही चर्चा चल रही है।
दोघट को 12 दिसंबर 1978 में कस्बे का दर्जा प्राप्त हुआ । यहां 1988 में पहला चुनाव हुआ , लेकिन लोगों का कहना है कि विकास नाम मात्र ही हुआ है। यहां पर परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। आधे कस्बे में बिजली की लाइन जर्जर है। पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। यहां कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। मुख्य बाजार में लंबे समय से पुलिस चौकी की मांग चल रही है, लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई।
धर्मवीर ने कहा हम ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो दुख सुख में काम आए और सर्व समाज को साथ लेकर चलें।
रण सिंह पंवार ने कहा आम जन के लिए कार्य करने वाले उम्मीदवार को वोट देंगे। ताकि कस्बे का विकास हो।
दोघट व्यापार संघ के महामंत्री संजय बेदी ने कहा जो व्यापारियों की सुरक्षा की व्यवस्था कराएगा, उसे वोट देंगे।
अनिल गुप्ता ने कहा बाजार में व्यापारियों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। बाजार में पुलिस चौकी की व्यवस्था होनी चाहिए।
सुरेश ने कहा जनप्रतिनिधि का कार्य जनता की सेवा करने का होता है। ऐसे व्यक्ति को वोट दी जानी चाहिए जो सेवाभाव से कार्य करें।