फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फौजी की पिस्टल से चली गोली, मची भगदड़

फौजी की पिस्टल से चली गोली, मची भगदड़

Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पिस्टल से चली गोली, मची भगदड़
बागपत। पाबला-बेगमाबाद गांव निवासी एक युवक आर्मी में कार्यरत है। वह छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ है। शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ मिलकर बागपत में सामान खरीदने के लिए आया था। शहर के कोर्ट रोड से गुजरते समय उसके हाथ से लाईसेंसी पिस्टल चल गया। गोली की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ मच गई। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुराना कस्बा में दो पक्षों में झगड़ा, हंगामा
बागपत। पुराना कस्बा में यामीन और पप्पू पक्ष के बीच बच्चों के विवाद में कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उनकी बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कोर्ट रोड पर पवन और प्रवीन पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पवन, पप्पू, प्रवीन और बिजेंद्र को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


छह लोगों पर बिजली चोरी कर मुकदमा
बागपत। हरचंदपुर गांव में ऊर्जा निगम की टीम ने छापामारी की। इस दौरान कई मकानों में बिजली चोरी होती मिली। कोतवाली में इजाज मोहम्मद, जिशान, वाजिद, सुभाष, प्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके अलावा बागपत के सिसाना रोड पर राकेश कुमार के मकान में बिजली चोरी होती मिली। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना से रेत लाते एक व्यक्ति पकड़ा
बागपत। कोतवाली पुलिस ने यमुना खादर से भैसा-बुग्गी में रेत लाते हुए युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी सरताज निवासी माता कालोनी बागपत है।

लोन के नाम पर ले लिए 24 हजार रुपये
बागपत। चौपड़ा महेशपुर निवासी आंचल पत्नी आशीष ने बताया कि उसने 26 सितंबर को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योगना पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत 10 गाय-भैसों के लिए लोन का आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक के अफसरों ने लोन कराने के नाम पर 24 हजार रुपये लिए, उसके बाद भी आवेदन निरस्त कर दिया। इससे वह काफी परेशान है। उसने बैंक अफसरों को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed