{"_id":"5a04a9d74f1c1b86698ba6b9","slug":"21510255063-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे किसान
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में जनहित ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने कहा कि भैंसाना, मलकपुर और किनौनी चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान बकाया है, लेकिन सरकार बकाया भुगतान नहीं दिला रही है। भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। सरकार चीनी मिल मालिकों से साठगांठ कर किसानों का शोषण कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समस्या को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा और बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग करेगा। इसमें राज कुमार सिंह, देवेंद्र, रण सिंह, धीरज, अनुज, समर पाल, सुधीर, ब्रजपाल आदि रहे।
विज्ञापन