फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राष्ट्र हित सर्वोपरि- प्रो. बलजीत

राष्ट्र हित सर्वोपरि- प्रो. बलजीत

Thu, 02 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र हित सर्वोपरि- प्रो. बलजीत
दोघट (बागपत)। चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में दोघट में राष्ट्र कल्याण यज्ञ हुआ। इस मौके पर प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा सच्चाई का रास्ता इंसान को बुलंदियों पर ले जाता है, जबकि झूठ फरेब इंसान के पतन का कारण बन जाते हैं।
विज्ञापन

कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित यज्ञ में प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि उत्तम कर्म करने वाला मनुष्य महान कहलाता है। जो मनुष्य अपने जीवन को दूसरों की भलाई में लगाता है वह पुण्य पाने का हकदार बन जाता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति तभी संभव हो सकती है जब हम बुरे कर्मों का त्याग कर अच्छे कर्म करेंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए यज्ञ अपनाना होगा। यज्ञ हमारे जीवन को ही नहीं समस्त प्राणी, जीव जंतु, पेड़ पौधों तक के जीवन को स्वस्थ बनाता है। यज्ञ में यजमान ग्राम प्रधान स्वाति पंवार और बिट्टू पंवार रहे। इसमें विजय सिंह राठी, हरि ओम राठी, राजपाल शास्त्री, सुधीर मुखिया, देवी सिंह, ओमप्रकाश पंवार, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र राठी, राजेंद्र पंवार, हरपाल आर्य, महिपाल, गौरव राठी, सुभाष राठी, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed