फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

बड़ौत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
छपरौली (बागपत)। कस्बे में चल रही पं. राम कुमार शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ौत की टीम ने मैच जीत लिया। सन्नी मैन ऑफ द मैच घोषित किया । बुधवार को खेले मैच में शामली पुलिस के टीम के कप्तान अशोक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बड़ौत की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर मे 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली पुलिस मात्र 97 रन बनाकर आल आउट हो गई। चार ओवर में तीन विकेट लेकर और 15 रन देने वाले सन्नी को मैन ऑफ मैच घोषित किया । इसमें अंपायर धीरेंद्र शर्मा, सतेंद्र चौधरी और कमंट्रेटर अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन


बच्चों को वितरित की बैग और किताबें
फोटो 14
अमीनगर सराय। हरिया खेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्रों को स्कूल बैग और किताबें वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव रहे। उन्होंने 158 छात्रों को स्कूल बैग और किताबें वितरित की। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन जीने के लिए खाना जरूरी है, इसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में योगिता मलिक, अतीक अहमद, गीतु जैन, अमृता तोमर, रामनिवास, पंकज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed