{"_id":"59f62dc94f1c1baf678b8464","slug":"21509305801-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों को आरक्षण मिलें नहीं तो आंदोलन- यशपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों को आरक्षण मिलें नहीं तो आंदोलन- यशपाल मलिक
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा यदि संसद के शीतकालीन सत्र में जाट आरक्षण का बिल पास कराकर जाट समाज को आरक्षण दिलाने का केंद्र सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो जाट समाज आंदोलन के लिए तैयार हैं।
रविवार को ग्रौवेल गर्ल्स स्कूल में आयोजित समिति की बैठक में उन्होंने कहा जाट समाज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी प्राप्त करने, व्यापार में आगे बढ़ने और प्रोफेशनल कोर्स दाखिला लेने और प्राइवेट सेक्टर के रोजगार में हिस्सेदारी के लिए जाट समाज जसिया रोहतक में दीनबंधु छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पीटेटिव एग्जाम और स्किल डेवलपमेंट की स्थापना 26 नवंबर 2016 को शुरूआत कर संपूर्ण देश में जाट युवाओं के लिए हर जिले में संस्थान की शुरूआत करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अभी तक वायदा पूरा नहीं किया। यदि संसद के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का बिल पास कराकर जाट समाज को आरक्षण दिलाने का अपना वायदा भाजपा पूरा करें नहीं तो जाट समाज आंदोलन के लिए तैयार हैं। प्रदेश के युवा अध्यक्ष अभिषेक तोमर ने कहा कि हजारों की संख्या में बागपत जिले के युवा रोहतक की जाट महारैली में भाग लेंगे। इसकी अध्यक्षता कारी उम्मेद अली ने की। संचालन इकबाल सिंह ने किया। इसमें राजेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद प्रधान, रामनाथ सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरपाल सिंह, मांगेराम, बिजेंद्र मलिक, तेजपाल, राज सिंह, प्रहलाद सिंह, सुखबीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, डॉ. बिल्लू, अजय तोमर, राज कुमार सिंह आदि रहे।