फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोज होगी चेकिंग, स्कूल में गम ही गम

रोज होगी चेकिंग, स्कूल में गम ही गम

Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रोज होगी चेकिंग, स्कूल में गम ही गम
रोज होगी चेकिंग, स्कूल में गम ही गम
विज्ञापन


बागपत। ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसे ककड़ीपुर के न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र निशांत की मौत होने के कारण क्षेत्र में गम का माहौल है। स्कूल में शोकसभा हुई। शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने शोक व्यक्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने कहा मोबाइल पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन सावधानी के तौर पर अब नियमित तौर पर चेकिंग होगी। अभिभावकों की बैठक बुलाकर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
शामली के कस्बा एलम का छात्र बागपत के ककड़ीपुर गांव स्थित न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। हादसा एलम में हुआ। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को हादसे की जानकारी मिली तो स्कूल में शोक व्याप्त हो गया। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा अन्य शिक्षक के साथ एलम पहुंची और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। स्कूल के प्रबंधक विराज ने शनिवार को पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया स्कूल में मोबाइल प्रतिबंधित है। कुछ दिन पहले निशांत के साथी शिवम के पास से मोबाइल पकड़ा था, इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर मामले से अवगत कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्कूल में गम का माहौल बन गया। शोकसभा का आयोजन हुआ। बच्चों को जानकारी दी और उनसे मोबाइल गेम से दूर रहने के लिए कहा । प्रधानाचार्य ने कहा जल्द ही स्कूल में अभिभावकों की मीटिंग बुलाकर मोबाइल और इंटरनेट के प्रयोग पर विस्तृत तौर पर बातचीत होगी। इसके लाभ, हानि और बच्चों की देखरेख पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


सोशल साइट पर टास्क ज्वाइन न करें
बागपत। ब्लू व्हेल गेम के चलते कई परिवार उजड़ चुके हैं। डॉ. शालिनी राकेश ने कहा बच्चों पर निगरानी रखें। किसी भी सोशल मीडिया साइट पर दिए जाने वाले टास्क को कभी भी ज्वाइन नहीं करना चाहिए। यह बच्चों को आदत डालते हैं। न कोई मैसेज भेजें। इस तरह का मैसेज मिलने पर तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को बताएं। परिवार और पड़ोस के गुमसुम रहने वाले बच्चों पर नजर रखें और उनके परिवार तक जानकारी पहुंचाएं। थोड़े से प्रयास से किसी की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान
बागपत। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने कहा स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाना चाहिए। इंटरनेट यूजर बच्चों पर अभिभावक और शिक्षक दोनों ही नजर रखे। इसके लाभ-हानि के विषय में बताएं। जल्द ही स्कूली बच्चों के बीच ऐसी कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों को इंटरनेट के फायदे और नुकसान की जानकारी दी जाएगी।

खतरा इसलिए, क्योंकि जरूरत बन रहा इंटरनेट
बागपत। शिक्षा में आए बदलाव के दौर में इंटरनेट अब छात्र-छात्राओं की जरूरत बन रहा है। स्कूलों में ऐसा वर्क बच्चों को दिया जाता है, जिसे वह इंटरनेट का प्रयोग किए बिना पूरा नहीं कर पाते। इस कारण अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को इंटरनेट यूज करने की स्वीकृति देते हैं। घर-घर में कंप्यूटर, लैपटॉप और एंड्रायड फोन का चलन बढ़ा है। काम की बातें तलाश करते-करते बच्चे फालतू बातों में उलझने लगते हैं और इसके आदी हो जाते हैं। अब अभिभावक और शिक्षक आगे आकर बच्चों को सही और गलत का ज्ञान दें।

निशांत की मौत के बाद भी खतरा टला नहीं
बागपत। हकीकत यह भी है कि निशांत की मौत के बाद भी खतरा टला नहीं है। ऐसे बच्चे और युवाओं की कमी नहीं है जो रोजाना ब्लू व्हेल गेम को पाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। कुछ यह दावा करते हैं कि वह इसे खेलेेंगे और उलझेंगे नहीं। इंटरनेट पर इसे सर्च करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अभिभावकों को ध्यान देने वाली बात यह है कि पर्सनल मैसेज के जरिए भेजा जाता है। सुबह चार बजकर 20 मिनट से इसे खेलना होता है, इसलिए ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसे बच्चों या युवाओं का ध्यान रखें, जिनकी दिनचर्या पिछले कुछ समय से बदल गई है।

मोबाइल से निकाले, आउटडोर गेम की दें प्रेरणा
अमीनगर सराय के पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने कहा अभिभावक बच्चों को आउटडोर गेम की प्रेरणा दें। मोबाइल से बाहर निकाले। इससे उनका तन और मन स्वस्थ्य बनेगा।

सेंट एंजेंल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने कहा बच्चों के साथ जुड़ाव जरूरी है। इंटरनेट जरूरत है, लेकिन उसके सही प्रयोग की दिशा में बच्चों को प्रेरणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed