{"_id":"59c0190e4f1c1b96688b54d1","slug":"21505761550-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया और मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ता डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए। धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांग रखी कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार पदोन्नति की जाए। वेतन विसंगतियों को दूर कर लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन कर कनिष्ठ सहायक का न्यूनतम ग्रेड पे निर्धारित करें। हाईस्कूल में कार्यरत लिपिकों को वरिष्ठ सहायक का पदनाम और वेतनमान अनुमान्य कराए। राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय सुविधा दिलाए। लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर लगी रोक को हटाया जाए। प्रबंध समिति क ेसाथ-साथ अन्य समितियों में भी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भागीदारी का प्राविधान कराए। जिलाध्यक्ष रमेशचंद पांचाल, उपमंत्री बाबूराम, भारत सिंह धामा, तेजपाल सिंह, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, सुनील कुमार, धर्मपाल सिंह, निगम कुमार, ओमपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, बलजोर सिंह मौजूद रहे।