फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा निकाली

भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा निकाली

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा निकाली
भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा निकाली
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। धर्मनगरी बिनौली में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान पारसनाथ की स्वर्णिम रथयात्रा निकाली। मंच पर रथयात्रा से पूर्व आनंद म्यूजिकल ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संगीतम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । लकी ड्रा में श्री जी को रथ मेें बैठने का सौभाग्य प्रवीण जैन, सारथी बनने का सौभाग्य प्रवीण जैन पुत्र जयपाल, चवर ढुलाने का सौभाग्य टीनू जैन, नीरज जैन को, खजांची नरेंद्र बिनौली बने। रथयात्रा मंदिर से बैंडबाजों के साथ प्रारंभ हुई। रथयात्रा में बाके बिहारी, चंदन बाला, नेमिनाथ भगवान की बारात, अगन चांद, कमठ का उपसर्ग, जिया और जीने दो, टीले का रहस्य, कृष्ण राधा व देशभक्ति मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। समाज के लोग बैंड बाजों की धुनों पर थिरकतें नजर आए। रथयात्रा मैन बाजार से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते वापस मंदिर मेें संपन्न हुई। संचालन सुख माल जैन और प्रवीण जैन ने किया। रथयात्रा में सुधांश जैन, आदिश जैन, महेशचंद, धनेंद्र, सुरेंद्र जैन, फूल चंद जैन, सचिन जैन, पारस जैन, पीयूष जैन, विक्की जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed