फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21382 beneficiaries will not get subsidy if Aadhaar is not linked

Baghpat News: आधार लिंक नहीं हुआ तो 21382 लाभार्थियों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
21382 beneficiaries will not get subsidy if Aadhaar is not linked
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण अटकी हुई है सब्सिडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 21 हजार 382 लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते में आधार लिंक नहीं होने के कारण अटक गई है। जिसमें दस दिन में आधार लिंक नहीं कराने पर लाभार्थी सब्सिडी के लाभ से वंचित रह जाएगा।

जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 89357 लाभार्थी है। जिन्हें केंद्र सरकार से 200 रुपये सब्सिडी दी जाती है। कुछ समय पहले सभी लाभार्थियों को बैंक खाते में आधार लिंक कराने के निर्देश दिये गये थे। जिसमें कुछ लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते आधार से लिंक करा दिए, लेकिन कुछ नहीं करा पाए। जिसके चलते जिले के 21382 लाभार्थी ऐसे हे, जिनके बैंक खातों में आधार लिंक नहीं होने के कारण सब्सिडी अटक गई है। अब लखनऊ मुख्यालय ने ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी कर दस दिन में आधार लिंक कराने के निर्देश दिये है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि बैंक खातों से आधार लिंक करने के लिए दस दिन का समय है। निर्धारित समयावधि में आधार लिंक नहीं होने पर लाभार्थी को सब्सिडी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपनी गैस एजेंसी, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक या फिर राशन डीलर की दुकान पर भी आधार लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed