फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 thousand sought for tablets and smart phones, only 9500 received

टैबलेट और स्मार्ट फोन मांगे 21 हजार, मिले केवल 9500

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
21 thousand sought for tablets and smart phones, only 9500 received
दस हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले 20 हजार 941 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण होना है। मगर, शासन स्तर से जिले में 6600 टैबलेट और 2990 स्मार्ट फोन ही उपलब्ध कराए गए है। ऐसे में दस हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।
शासन ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं ने छात्रों का ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे। जिले में 23,924 छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट किया गया था। इनमें से विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 20921 आवेदन सही मिले थे। शासन स्तर से दिसंबर माह में लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 230 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया गया था। अब शासन स्तर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को 9510 टैबलेट व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए है। इनमें 6600 टैबलेट और 2990 स्मार्ट फोन है। ऐसे में दस हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन से टैबलेट और स्मार्ट फोन की पहली खेप मिली है। जल्द ही दूसरी खेप भी मिल जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को टैबलेट व फोन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed