फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एग्जिट पोल के बाद लोगों ने की माथापच्ची

एग्जिट पोल के बाद लोगों ने की माथापच्ची

Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एग्जिट पोल के बाद लोगों ने की माथापच्ची
बागपत। सातवें चरण के चुनाव का मतदान समाप्त होते-होते जारी किए गए एग्जिट पोल पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी खूब माथा पच्ची की। पश्चिम यूपी के सर्वे में सबसे ज्यादा बागपत और मुजफ्फरगनर सीटों पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी।
विज्ञापन

रविवार को जारी किए गए अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिखाया गया है या बहुमत के नजदीक है, लेकिन पश्चिम यूपी के पोल में भाजपा को नुकसान दिखाया गया है। इस पर भाजपा, रालोद, सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता माथापच्ची करते नजर आए। फेसबुक से लेकर अन्य सोशल प्लेटफार्म पर एग्जिट पोल का जिक्र रहा। बागपत और मुजफ्फरनगर सीट पर चर्चा की गई। भाजपा समर्थकों का दावा है कि नतीजों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को लाभ होगा, सर्वे में कहीं न कहीं चूक हुई है। जबकि रालोद और गठबंधन समर्थकों का कहना है कि यूपी में गठबंधन को दर्शाई गई सीटों से अधिक सीटें मिलने जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि एनडीए को 250 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी। एग्जिट पोल जारी होने के बाद से लोग इन्हें जानने के लिए उत्सुक रहे और अपने-अपने दावे किए।
विज्ञापन



हरियाणा के एग्जिट पोल पर भी निगाह
बागपत। एग्जिट पोल में हरियाणा की दस की दस सीटों पर भाजपा की जीत को दर्शाया गया है, हालांकि रिजल्ट आने बाकी हैं। लोगों की निगाह हरियाणा चुनाव के नतीजों पर भी टिकी है। बड़ी संख्या में बागपत से रोजाना लोगों का सोनीपत आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के मांगे गए नक्शे
बागपत। लोकसभा चुनाव के साथ ही अब प्रशासन ने साल 2020 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत स्तर से गांवों के भौगोलिक नक्शे लिए जा रहे हैं। डीपीआरओ ने आलोक शर्मा ने इसके लिए सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया गया है। कहा कि नक्शे हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी में कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। कार्रवाई न करने पर मई माह का वेतन रोक दिया जाएगा।


आज मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण
बागपत। विकास भवन में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि सोमवार को प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed