फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विक्रम हत्याकांड गरमाया, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

विक्रम हत्याकांड गरमाया, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड गरमाया, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में चल रहा धरना और क्रमिक अनशन के बीच हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक की बहन ने 15 मई को आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। वहीं मृतक के भाई ने भी यदि हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी। वहीं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट को देखकर सीएचसी के चिकित्सकों ने उनका डाक्टरी परीक्षण किया।
बावली रोड पर स्थित हेवल्स शोरूम पर कर्मचारी विक्रम की 30 अप्रैल की रात में गोली मारकर हत्या की। शोरूम मालिक व उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, लेकिन आज तक भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को पांचवें दिन भी राम रहीम सेवा दल के तत्वावधान में धरना जारी रहा व तीसरे दिन क्रमिक अनशन भी जारी रहा। मृतक विक्रम की मां की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी धरने पर बैठे लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं। एसडीएम गुलशन कुमार ने मंडल अध्यक्ष सतीश तोमर से यहां तक कह दिया कि यहां धरना-प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है, इसे अन्य स्थान पर ले जाओ। इसको लेकर आंदोलनकारियों में आक्रोश पनप गया है। सोमवार को क्रमिक अनशन पर सतबीर, अर्जुन, अजय, कपिल, कमला देवी बैठे। उन्हें समर्थन देने में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शीशपाल सिंह, प्रधान राजीव तोमर, अनीस, राजू, गुलफाम, सुधीर, पुनीत मलिक, अन्नू, विरेंद्र सिंह चेयरमैन, रहीस, व्यापक तोमर, विरेंद्र कुमार शर्मा, अजय बावली, अर्जुन सिंह, रोहित मलिक, विकास कुमार, रणवीर सिंह, अभय, अरुण, जितेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे मृतक विक्रम की मां कमला देवी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया तो पानी की अत्यधिक कमी पाई गई। अन्य अनशनकारियों की भी हालत बिगड़ रही है। दूसरी तरफ मृतक विक्रम की बहन आशा देवी इतनी आक्रोशित थी कि काफी दिन बाद भी उसके भाई के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उसने कहा यदि उसके भाई के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 15 मई को वह तहसील में आत्महत्या करने को मजबूर होगी। दूसरी ओर भाई सत्यवीर भी अपने भाई की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इस तरह टूट गया कि उसने भी कहा कि हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है। यदि हम मुस्लिम समाज से होते तो हमें न्याय मिल जाता, इसलिए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा यदि 15 मई तक गुनहगार जेल नहीं जाते तो वे परिवार सहित मुस्लिम धर्म अपनाकर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed