फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरिफपुर खेड़ी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

आरिफपुर खेड़ी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Sun, 28 Apr 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
आरिफपुर खेड़ी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। आरिफपुर खेड़ी गांव के लोग काफी संख्या में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने मंदिर की जगह से प्राइमरी स्कूल का कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

आरिफपुर खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि आरिफपुर खेड़ी में शिव मंदिर है। इसकी जगह में अस्थायी तौर पर प्राइमरी स्कूल अंगदपुर को शिक्षण कार्य करने की अनुमति दी गई , लेकिन धीरे-धीरे स्कूल ने वहां कब्जा कर लिया है। मंदिर की चारदीवारी के अंदर अवैधानिक रूप से यह स्कूल चलाया गया। राजस्व विभाग के कागजों में भी यह मंदिर की जगह है, लेकिन ग्राम प्रधान लगातार दबाव बना रहा है और वहां रह रहे साधुओं को भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर इस स्थल की जांच कराकर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इसकी जांच कराएंगे। प्रदर्शन में सोमवार गिरि महाराज, राजेंद्र सिंह, चरण सिंह, कृष्णपाल, अशोक महाराज, धर्मेंद्र, कुलदीप, जसवंत, ओमवीर, पप्पू, जगवीर, जयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed