{"_id":"5c759858bdec2225060d8f5e","slug":"201551210584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याह रचाने बड़ौत में प्रेमी के घर पहुंची सोनीपत की युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याह रचाने बड़ौत में प्रेमी के घर पहुंची सोनीपत की युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मिस कॉल पर युवक व युवती का प्रेम-प्रसंग इतना बढ़ा कि दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली। युवती सोमवार की रात सोनीत स्थित अपने घर से भागकर बड़ौत आई और प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजन घबराते हुए उसे कोतवाली ले आए और सूचना युवती के परिजनों को दे दी। मंगलवार को युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे और युवक के परिजनों को भी बुलाया। लेकिन युवती प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। पूरे दिन मनाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं मानी तो पुलिस ने उसे युवक के साथ ही भेज दिया। अब उसके परिजन युवती का धर्म परिवर्तन कराकर बाद में शादी की रस्म पूरी करेंगे।
हरियाणा के सोनीपत के एक गांव की युवती के पास दो साल पहले एक मिस कॉल आई जो बड़ौत के एक मोहल्ले के युवक द्वारा की गई थी। दो साल तक दोनों के बीच बातें चलती रही। कुछ दिन पूर्व युवक व युवती ने फोन पर ही साथ जीने मरने की कसम खा ली और युवती ने प्रेमी को अपने यहां बुलाने की पेशकश की। लेकिन युवक ने वहां जाने से इंकार कर दिया। सोमवार की रात युवती बड़ौत में प्रेमी के घर जा पहुंची। युवती एक विशेष संप्रदाय से संबंध रखती है जबकि युवक दूसरे संप्रदाय का है। घबराए युवक के परिजन युवती को लेकर कोतवाली जा पहुंचे और उन्होंने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। मंगलवार को युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे और युवक व युवक के परिजनों को भी थाने बुलाया। पूरे दिन युवती को मनाने के प्रयास किए गए लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही। युवती के न मानने पर उसके परिजन अपने घर चले गए और युवती को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। युवक के परिजनों का कहना है कि युवती का धर्म परिवर्तन कराकर अपने बेटे से शादी करा देंगे। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिद्धू का कहना है कि युवती को उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया गया क्योंकि वह उसी से शादी करने पर अड़ी हुई थी।