फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में शुरू होंगे आठ वेलनेस सेंटर, 28 फरवरी को सीएम करेंगे शुभारंभ

बागपत में शुरू होंगे आठ वेलनेस सेंटर, 28 फरवरी को सीएम करेंगे शुभारंभ

Wed, 27 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत में शुरू होंगे आठ वेलनेस सेंटर,  28 फरवरी को सीएम करेंगे शुभारंभ
बागपत। जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र) शुरू करने की तैयारी है। जिले में आठ केंद्र बनकर तैयार हो गए हैं। इनका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 28 फरवरी को लखनऊ से करेंगे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने निर्माणदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। जिले में 20 सेंटर खोले जाने की स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन

जिले में 20 स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र के लिए स्थान का चयन किया। इसके बाद इनके निर्माण के लिए तैयारी शुरू की। कार्यदायी संस्था को जल्द कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिले जिले में बनने वाले हेल्थ वेलनेस सेंटर (स्वास्थ्य आरोग्य केंद्र) के निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया कि रटौल, खेकड़ा और बड़ागांव सेंटर तैयार है। ग्वाली खेड़ा, सिल्वरनगर धनौरा, अग्रवाल मंडी टटीरी, पाबला बेगमाबाद में थोड़ा बहुत कार्य बचा हुआ है। शहरी क्षेत्र में बागपत शहर का मुगलपुरा मोहल्ले में पीएचसी थोड़ा बहुत रंगाई-पुताई का कार्य बचा है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को मुख्यमंत्री लखनऊ से वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि बाकी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। सेंटरों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


यह मिलेगी क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं
बागपत। डीसीपीएम नौशाद ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एक एमबीबीएस डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहेंगें। शहरी में सात तरह की जांच होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 तरह की जांच निर्धारित की गई है। जिसमें हाईपरटेंशन, ओरल और छाती का कैंसर की जांच। शुगर सहित अन्य जांचे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed