{"_id":"5c6efc56bdec22738c0f25fc","slug":"201550777430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्राइम द स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स स्कूल, बिजवाड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर एक दिवसीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमेें बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, नितेश तोमर, अंकित अग्रवाल, सोनू पंवार, पारस व प्रधानाचार्य विनिता जैन नेे किया। अंकित पंवार ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र मेेें लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हमें बेटियों का अच्छे कार्यों मेें प्रोत्साहन करना चाहिए और बेटा व बेटी में अंतर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि गरीब और निर्धन परिवार की बेटियों को अच्छी शिक्षा मिले और वे खेलकूद में देश व जनपद का नाम रोशन करें, इसलिए स्कूल में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की महिला कोच द्वारा खेल की ट्रेनिंग दी जा रही है। पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने सुंदर पोस्टर बनाकर हुनर दिखाया। प्रधानाचार्य विनिता जैन ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जिया, माही व कीर्ति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पुस्तकालय इंचार्ज अमित तोमर ने किया।