{"_id":"5c6c5cdfbdec2259b05bc843","slug":"201550605535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेजी से सुनी जाएगी जनप्रतिनिधियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तेजी से सुनी जाएगी जनप्रतिनिधियों की समस्याएं
विज्ञापन
बागपत। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। सीडीओ ने परियोजना निदेशक और डीडीओ को सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र की समस्याओं का निपटारा कराने के लिए जन प्रतिनिधि अपने लेटर पैड पर अफसरों को शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी ही समस्या के निस्तारण में समस्या खड़ी हो जाती है। शासन ने डीएम और सीडीओ को निर्देशित किया है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करेंगे। इसकी जानकारी प्रतिनिधि को भी दी जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और जिला विकास अधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। कलक्ट्रेट प्रभारी ने डीएम की ओर से भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।