फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंदपुर प्रधान के पति पर झूठी शिकायत करने का आरोप

बंदपुर प्रधान के पति पर झूठी शिकायत करने का आरोप

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बंदपुर प्रधान के पति पर झूठी शिकायत करने का आरोप
बागपत। हिसावदा गांव निवासी अशोक कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि काठा गांव के नीटू हत्याकांड में उसके भाई हरेंद्र मलिक के खिलाफ मुकदमा हुआ । इसमें विक्रांत उर्फ विक्की निवासी सुन्हैड़ा को भी आरोपी बनाया। मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही हो चुकी है। गवाह प्रवीण निवासी बंदपुर की भी गवाही हो चुकी है। नौ मई 2018 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक वर्ष में मुकदमे को निस्तारित करने के आदेश दिए । कोर्ट ने सात नवंबर 2017 को आरोपी विक्की उर्फ विक्रांत को जिला जेल बागपत में रखे जाने के आदेश पारित किए , लेकिन मुकदमे के गवाह प्रवीण उच्चाधिकारियों को झूठे प्रार्थना पत्र देकर आरोपी विक्की सुन्हैड़ा को दूसरी जेल में स्थानांतरित कराना चाहता है। रविवार को भी उसने जेल में बंद विक्की पर धमकी देने का आरोप लगाया। जो गलत है। निष्पक्ष जांच कराकर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दो लोगों का शांति भंग में चालान किया
बागपत। गाधी गांव में रविवार को मामूली विवाद को लेकर देवेंद्र उर्फ टीटू पाठक व कृष्णपाल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। जिसमें नौ लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि देवेंद्र उर्फ टीटू व दूसरे पक्ष के मास्टर जयपाल का शांति भंग में जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed