फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत कटौती होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विद्युत कटौती होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Feb 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)। नगर की बिजली आपूर्ति में की जा रही कटौती से लोग परेशान हैं। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के चलते छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खेकड़ा नगर की विद्युत आपूर्ति में एक सप्ताह से कटौती की जा रही है। दिन एवं रात्रि में हो रही कटौती के चलते नगर को करीब सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इससे लोग खासे परेशान हैं। साथ ही लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा भी नजदीक है। विद्युत कटौती के चलते छात्रों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। रविवार को छात्रों ने रेलवे रोड पर एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि आपूर्ति में जल्द ही सुधार कराया जाएगा। इस दौरान सुमित, पुनीत, नवनीत, जितेंद्र, रवि, सचिन, मोहित, मुकेश, सुशील, सन्नी, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed