{"_id":"5c228a15bdec222c35625ec9","slug":"201545767445-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण चौक पर पुलिस चौकी खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण चौक पर पुलिस चौकी खुलवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में लक्ष्मण चौक अतिसंवेदनशील स्थल है। यहां से चार मोहल्लों को रास्ता जाता है। कई बार दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। अब लोगों ने लक्ष्मण चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की।
लक्ष्मण चौक से केतीपुरा, कुरैशियान, कुम्हारान, चौहानान मोहल्ले जुड़े हुए हैं। पहले भी कई बार दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुके हैं। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। सांप्रदायिक झगड़े के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील इलाका है। पुलिस के पास दो समुदाय के बीच होने वाले झगड़े को रोकने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं है। सोमवार को दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष में पुलिस के सामने ही लोग पथराव करते रहे और पुलिस बेबस दिखी। चारों मोहल्लों के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण चौक अतिसंवेदनशील होने के बावजूद भी पुलिस तैनात नहीं रहती। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मण चौक पर होने वाले दो समुदाय के झगड़ों को समाप्त करने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसका हल निकाला जाएगा।
------------------------
पुलिस ने किया पैदल मार्च
बागपत। कोतवाली पुलिस व पीएसी ने पुराना कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुराना कस्बा पुलिस चौकी से केतीपुरा मोहल्ले के पुलिस ने पैदल मार्च किया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से बचें। यदि कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।