फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रुबेला टीकाकरण से न छूटे कोई बच्चा : ऋषिरेंद्र कुमार

रुबेला टीकाकरण से न छूटे कोई बच्चा : ऋषिरेंद्र कुमार

Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुबेला टीकाकरण से न छूटे कोई बच्चा : ऋषिरेंद्र कुमार
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की भौतिक समीक्षा और मिजिल्स रुबेला टीकाकरण की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण नहीं होने चाहिए। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण समय पर ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं पर खाते में धनराशि समय पर पहुंचाई जाए। नियमित टीकाकरण अभियान चलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित फैमिली प्लानिंग भी अच्छे से बेहतर चलाई जाए। उन्होंने कहा रुबेला टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलना चाहिए। जन जन को इसकी जानकारी दी जाए। नौ माह से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र का बच्चा टीकाकरण अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। 26 नवंबर से विशेष अभियान के तौर पर पांच सप्ताह चलाया जाएगा। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीडीओ पीसी जायसवाल, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed