फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान : प्रमुख सचिव

लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान : प्रमुख सचिव

Sun, 30 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान : प्रमुख सचिव
बागपत। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने मवीकलां गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को मिलने वाली सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि गांवों के लिए विकास के लिए समितियों को सक्रिय करें।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला अमले के साथ मवीकलां गांव पहुंची और यहां जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। ग्रामीणों ने विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलब किया कि शिकायतें क्यों मिल रही हैं। कहा कि अधिकारी कार्यशैली में बदलाव लाएं और शासन के क्रियान्वयन योजना जन-जन तक पहुंचाने में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जो अधिकारी अपने कार्य के प्रति सतर्क नहीं हैं और कार्य की जिम्मेदारी के साथ नहीं कर रहे हैं, ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी गरीब को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा ग्राम पंचायत का संचालन करने के लिए छह समितियां होती हैं। सक्रियता के आधार पर इन समितियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कार्य होना चाहिए। जिला पंचायती राज अधिकारी समितियों का गठन का समय-समय पर अवलोकन करते रहे। समितियों को अधिक से अधिक सक्रिय किया जाए, जिससे कि कोई भी ग्रामीण संबंधित योजना से वंचित न रहे। पंचायत की छह समितियां नियोजन एवं विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, प्रशासनिक, जल प्रबंधन हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेष कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, एसई रामवीर सिंह, एआरटीओ सुभाष राजपूत, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताई समस्याएं
बागपत। गांव के लोगों ने ऊर्जा निगम के जेई विनय कुमार शर्मा की शिकायत की। कार्य गंभीरता के साथ कार्य न करने का आरोप लगाया। नोडल अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद एसई ने नोटिस जारी कर दिया। ग्रामीण ब्रह्मपाल ने बिजली की समस्या बताई। नालियों में बहने वाले मल की शिकायत की। ग्राम प्रधान को कार्रवाई के निर्देश दिए। पेंशन, शौचालय में गड़बड़ी से अवगत कराया। समाज कल्याण अधिकारी और डीपीआरओ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। खराब हैंडपंप को रिबोर के लिए कहा। शिवानी ने बताया कि पांच माह की गर्भवती है। एक बार ही अभी तक पोषाहार दिया गया। नोडल अधिकारी ने डीपीओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed