{"_id":"5ba2a41b867a557f6f60cf3c","slug":"201537385499-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में नौवें दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल में नौवें दिन भी जारी रहा धरना
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाईयों के विरोध में धरना नौवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की तरफ से अभी तक सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं डीएम के निर्देश पर जेई नरेंद्र पाल ने गांव पहुंचकर चर्म शोधन इकाइयों का निरीक्षण किया और तालाब के दूषित पानी को देखा। उन्होंने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।
बुधवार को वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण नौ दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। बड़ौत एसडीएम धरने पर आने के बजाय ग्रामीणों को तहसील में बुला रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में एसडीएम के प्रति आक्रोश है। अफसरों को धरने पर आकर ग्रामीणों की समस्या सुननी चाहिए। चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी के कारण लोगों की मौत हो रही है। गांव में कैंसर जारी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। इन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित कराया जाए। 21 सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए ग्रामीणों ने गांव-गांव में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। महापंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर बाबा भोल्लर, बिजेंद्र राणा, प्रधान देवेंद्र राणा, जितेंद्र राणा, आनंद छिल्लर, सोमपाल फौजी, रमेश राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, यशपाल, आनंद पाल, राजीव प्रधान, सुरेश राणा, नरेश, विनोद, कृष्णपाल, प्रमोद राणा, मास्टर सुखवीर, श्योबीर सिंह, अशोक चौहान किरठल, सोमपाल डायरेक्टर आदि रहे।