फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एटीएम बने शोपीस, परेशानी बढ़ी

एटीएम बने शोपीस, परेशानी बढ़ी

Sun, 02 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बने शोपीस, परेशानी बढ़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में एटीएम होने के बाद भी खातेदारों को निराश होना पड़ रहा हैं। कैश को लेकर लोग इधर उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर उनमें आक्रोश पनप रहा है।

बड़ौत नगर में सिंडिकेट बैंक, एचडीएफसी, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि सहित अन्य बैंकों के आधा दर्जन से अधिक एटीएम हैं, लेकिन तीन दिन से पैसे की कमी से जूझ रहे हैं। इससे क्षेत्र के खातेदार परेशान हैं। नगर के दो एटीएम ऐसे हैं, जिनमें या तो पैसा नहीं रहता है या फिर खराब पड़े रहते हैं और बाकी की हालत उनमें नगदी नहीं भरी जा रही हैं। तीन दिन से सभी एटीएम पर खातेदारों की लाइन लग रही हैं, लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा हैं। खातेदार अशोक, राहुल, जयदेव, सुरेश, पीतम, अनीस, सुखदेव, प्रताप, जयवेंद्र आदि ने बताया कि उन्हें किसी काम से बाहर जाना था, इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन नगर के किसी भी एटीएम से पैसा नहीं निकलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा रिश्तेदार के इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी, लेकिन एटीएम तो शोपीस बने हैं। अब जाएं तो कहां जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed