{"_id":"5b86fada42c79246300f6b1f","slug":"201535572698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दिया गया स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दिया गया स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर/अमीनगर सराय (बागपत)। स्काउट एवं गाइड संस्था की और से चांदीनगर के सत्य हरिशचंद हायर सेकेंडरी स्कूल और अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। चमरावल में 44 स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। प्रशिक्षक राजबीर सिंह त्यागी ने स्काउट गाइड आंदोलन, नियम, प्रतिज्ञा, सिंद्धात, स्काउट चिन्ह, सेल्यूट, स्काउट गाइड का झंडा, स्काउट एंड गाइड के मनोरंजन के लिए स्काउट तालियां, सिंह नाद व गीतों का अभ्यास कराया। यहां अध्यापक विकास त्यागी, आमिर, आरूषि का सहयोग रहा। वहीं अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज में 56 छात्रों ने भाग लिया। शिविर का शुभांरभ प्रधानाचार्य बेगराज सिंह चौहान ने किया। साथ ही प्रशिक्षण का महत्व बताया। इस मौके पर स्काउट के दल और टोलियां बनवाई। इसमें दल नायक अभिषेक व निखिल को बनाया। इसमें प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन