{"_id":"5b86f8f642c79246361b1f0c","slug":"201535572214-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों का प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांगरौली में मिड-डे मील के खाने को खराब बताकर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि बच्चों को अच्छा खाना नहीं दिया तो धरना शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों ने कहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को मिड-डे मिल के तहत खराब खाना दिया जा रहा है। पाउडर के दूध से खीर बनाई जाती है। खाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। इस खाने को खाकर बच्चे बीमारी पड़ सकते हैं। विद्यालय में फलों का वितरण नहीं होता। घर आकर बच्चे खाने की शिकायत करते है। कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक से शिकायत की, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा यदि बच्चों को अच्छा खाना नहीं दिया जाता तो वे विद्यालय में धरना शुरू कर देंगे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से होगी। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों को अच्छा और पौष्टिक खाना दिया जा रहा है। दूध में खीर बनाई। अभिभावकों द्वारा लगाए आरोप गलत है। प्रदर्शन में मोहित त्यागी, प्रमोद शर्मा, राजेश, अभिषेक, इंद्रपाल, आजाद, शाकिर, मोंटी, मोनू कुमार, मंगत राम, जितेंद्र, राम कुमार, अनुज, सुशील, इंतजार आदि रहे।