{"_id":"5b68a3ac4f1c1b096a8b5a3e","slug":"201533584300-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हाइवे पर लगाया जाम
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपा। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सांकेतिक जाम लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और महामंत्री आजाद धामा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर नारेबाजी कर हंगामा किया। इसके बाद डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बार के अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की दूरी 700 किमी है। इससे वादकारियों को त्वरित और सस्ता सुलभ न्याय नहीं मिल पाता है। 75 प्रतिशत मुकदमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लंबित है। बैंच के लिए 22 जिलों के अधिवक्ता 40 साल से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकारों ने कोई ध्यान नहीं है। लोगों की पीड़ा को देखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंच की स्थापना की घोषणा किया जाना अति आवश्यक है। वहीं प्रधानमंत्री से हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति को मुलाकात कराने का समय देने की मांग की। डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया। बैंच की मांग को लेकर नारेबाजी की। पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, राजकुमार त्यागी, गुलफाम, सोहन पाल गुर्जर, मुकेश शर्मा, नरेंद्र पंवार, महेंद्र बंसल, राशिद अली, फिरोज खान, जाकिर हुसेन, संजय पंवार, जसपाल राणा, महेश तोमर, शौकीन मलिक, सलोन नैन, देवेंद्र आर्य, मूलचंद यादव, लोकेंद्र तोमर आदि रहे।