फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीमार युवक ने मेरठ जाने से किया इंकार

बीमार युवक ने मेरठ जाने से किया इंकार

Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बीमार युवक ने मेरठ जाने से किया इंकार
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू कराने के लिए टीकरी विकास सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहा धरना 63वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि शासन को जनता की चिंता नहीं है। प्रशासन भी आंखें मूंदकर बैठ गया है। दो माह से भी अधिक समय से धरना चल रहा है और अब पिछले चार दिन से युवक अमरजीत का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है, लेकिन टीकरी सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं अभी तक शुरू ही नहीं की। टीकरी पीएचसी में ही युवक का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया, बीमार युवक ने कहा वह इलाज टीकरी सीएचसी में ही कराएगा और सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने तक वह धरने पर ही रहेगा। धरनारत लोगों में आक्रोश पनप रहा है। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने रामकथा का वाचन किया। धरने में मास्टर महेंद्र सिंह, चौधरी सुखबीर सिंह, मास्टर चरण सिंह, चौधरी बीजे सिंह, चौधरी जसवीर सिंह, चौधरी जगबीर सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओमबीर शर्मा, शिव कुमार राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, अमरजीत, विनोद राठी, राजपाल रुहेला, आनन्द प्रकाश, कौशल कश्यप, गय्यूर, ब्रहमपाल, सविता, रेशमा, अनिता, हसीना, शिवानी, खुर्शेद, आमना, शीबा, जोया, नैना, प्रियंका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed