फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरजू और नेहा ने नेट परीक्षा पास की

आरजू और नेहा ने नेट परीक्षा पास की

Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आरजू और नेहा ने नेट परीक्षा पास की
बड़ौत (बागपत)। मधुबन कॉलोनी की रहने वाली छात्रा आरजू तोमर द्वारा नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर खुशी जताई गई। बुधवार को कालोनी में कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मवीर सिंह, प्रमोद व आजाद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी निवासी आरजू तोमर पुत्री आजाद सिंह गांव गढ़ी कांगरान हाल निवासी मधुबन कॉलोनी ने सीबीएसई द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा पास कर परिजनों व जनपदवासियों का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व भी आरजू तोमर खानपुर यूनिवर्सिटी की दो बार गोल्ड मेडिलिस्ट रह चुकी है। बीएससी 2015 में हरियाणा के राज्यपाल व बीएड 2017 में कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। खुशी जताने वालों मेें पूर्व प्रधान गढ़ी कांगरान चौधरी नरेंद्र सिंह, सत्येंद्र, मनीष, कपिल, सनी, गौरव, जयपाल, उमेश आदि रहे। उधर सिंडिकेट बैंक शाखा के कैशियर अशोक कुमार श्रीवास्तव की बेटी नेहा श्रीवास्तव ने भी मानव संसाधन में यूजीसी नेट परीक्षा पास कर परिवार के लोगों का मान बढ़ाया है। खुशी जताने वालों मेें में आरती श्रीवास्तव, शशि, हिमानी, रावत, अशोक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed