{"_id":"5b5629574f1c1b4f748b6775","slug":"201532373335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन न होने पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन न होने पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में एडमीशन न मिलने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि सूचना पर पहुंचे कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। अभिभावकों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कॉलेज मेें बच्चों को एडमीशन नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण उनके बच्चों का भविष्य अंधकार मेें हैं। कई बार कॉलेज प्रशासन से बातचीत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे उनकी समस्याएं ओर बढ़ गयी है। उन्होंने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद मेें हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा व प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों व छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया की जल्द ही कुछ न कुछ समाधान निकाला जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने कहा छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही उनके प्रवेश का कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा। प्रदर्शन में छात्र नेता प्रियवत राणा, अनिल, सुनील, प्रमोद, अशोक, जयवीर, सुनीता, ममता, राखी, बबली, उर्मिला, पूनम, ज्योति शामिल रहे।