फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंद्रियों को नियंत्रण में रखने का नाम है रोजा

इंद्रियों को नियंत्रण में रखने का नाम है रोजा

Sat, 02 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
इंद्रियों को नियंत्रण में रखने का नाम है रोजा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमे को नमाज अकीदत के साथ अदा की गई और हजारों रोजेदारों ने मरकजी मस्जिद फूंसवाली के प्रांगण में नमाज अदा की। अकीदतमंदों ने अलाह तआला से अमन और चैन की दुआ मांगी।

तकरीर करते मरकजी मस्जिद फूंसवाली के शाही इमाम और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि रोजा मानव जीवन के लिए सामाजिक, आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से लाभदायक है। रोजे का सही अर्थ सुबह से संध्या तक केवल खाना-पीना छोड़ देना नहीं है, बल्कि रोजा जिसे अरबी में सौम कहा जाता है, का अर्थ रुकना है और अपनी इंद्रियों को नियंत्रण करना है। पेट का रोजा, जिसका अर्थ है कि रोजे के समय कुछ न खाएं-पीयें। आंखों का रोजा अर्थात किसी बहू-बेटी को गंदी और हवस भरी नजर से न देखें। जुबान का रोजा अर्थात झूठ न बोलें, किसी की बुराई न करें, किसी पर गलत आरोप न लगाएं, किसी को बुरा भला न कहें, किसी को अपशब्द न कहें। कान का रोजा अर्थात किसी की बुराई न सुनें, हाथ पैर का रोजा अर्थात किसी का अधिकार न छीनें और न ही किसी पर अत्याचार करें बल्कि दूसरों का हाथ थामें और पीड़ितों की सहायता के लिए आगे बढ़ें। दिल और दिमाग का रोजा अर्थात अल्लाह की इबादत करें एवं अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। इसी कारण इस महीने में इबादत का 70 गुना शबाब रखा गया है। रोजा इंसान को अल्लाह के करीब करता है, जिसकी बदौलत इंसान दुनिया व आखिरत में ऊंचा मकाम बना लेता है। इस पवित्र महीने में रोजे रखना सभी बालिग और स्वस्थ लोगों के लिए फर्ज (अनिवार्य) है। बीमार, बूढ़े, सफर कर रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माओं को रोजे रखने या ना रखने की आजादी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed