{"_id":"5af740c74f1c1be3408b4dc0","slug":"201526153415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल स्कूल के प्रधानाचार्य और मैनेजर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल स्कूल के प्रधानाचार्य और मैनेजर आमने-सामने
Updated Sun, 13 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंादीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज के मैनेजर और प्रधानाचार्य के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान स्कूल में अभिभावकों की भीड़ लग गई।
प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने स्कूल प्रशासन पर छात्र-छात्राओं से अवैध रूप से भवन फीस लेने का आरोप लगाया है। शनिवार को इस विवाद के चलते मैनेजर ओर प्रधानाचार्य में नोकझोंक हो गई। इसके बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। छात्र-छात्राएं भी मौके पर पहुंचे। प्रधानाचार्य ने कहा स्कूल के हेड क्लर्क और मैनेजर द्वारा मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। बच्चों से अवैध वसूली की जा रही है। इसका उसने विरोध किया।
स्कूल के मैनेजर फादर पीटर ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा काफी समय से अध्यापकों द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर लिखित में उनकी शिकायत आ रही है। उनको लीगल नोटिस दिया । नोटिस को देखकर प्रधानाचार्य ने बौखलाकर स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया, ताकि नोटिस का जवाब न देना पड़े। इस लिए अवैध वसूली की बात कहकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। दूसरी तरफ डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि स्कूल में इस तरह का विवाद गलत है। इसकी शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।