{"_id":"5af0adf94f1c1b54098b896b","slug":"201525722617-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया
Updated Tue, 08 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सोमवार को आयोजित हुई श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने और संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कश्यप ने की। संचालन अनिल कश्यप ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय में समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है, इसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। युवाओं को संस्कारवान शिक्षा देने से ही समाज की उन्नति होगी। बैठक में जून माह में सम्मान समारोह आयोजित कर यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। साथ ही समारोह के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को जूनियर व सीनियर वर्ग में करने का निर्णय लिया। इसमेें पंकज कश्यप, नरेंद्र कश्यप, अनिल कश्यप, प्रशांत कश्यप, सहसंर पाल कश्यप, भोपाल सिंह कश्यप, विजयपाल कश्यप, विक्रम कश्यप आदि रहे।