{"_id":"5aba9d944f1c1b2c4e8b4ab0","slug":"201522179476-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता छात्र पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता छात्र पुरस्कृत
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल के दो होनहार छात्रों ने मोदीनगर में हुई स्टूडेंट गेम्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा दिखाई। पदक विजेता छात्रों को मंगलवार को पुरस्कृत किया ।
गाजियाबाद जनपद के आर्य वैदिक इंटर कॉलेज मोदीनगर में स्टूडेंट गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन उ प्र के तत्वावधान में 24 से 26 मार्च तक हुए स्टूडेंट गेम्स में गुरुकुल जिवाना के कक्षा नौ के छात्र अनुराग तोमर ने सब जूनियर वर्ग के कबड्डी के फाइनल में प्रिया क्लब मेरठ की ओर से 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रौनक तोमर ने भी सब जूनियर वर्ग के वॉलीबाल फाइनल में हिमाचल प्रदेश की ओर से भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। गुरुकुल जिवाना पहुंच पदक विजेता छात्रों को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। इसमें चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य, रविंद्र तोमर, ऋषिपाल सिंह, वैभव जैन, नितिन जैन, शरमीन, अंजलि, वैशाली, सविता आदि रहे।