{"_id":"5a89d7394f1c1bdd0b8b4b45","slug":"201518982969-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से इलाज के लिए स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से इलाज के लिए स्वीकृति
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरिया खेड़ा निवासी विनोद कुमार का इलाज विधायक निधि से हो सकेगा। डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। 2.55 लाख रुपये के खर्च की स्वीकृति दे दी। उपचार के लिए विधायक योगेश धामा ने प्रस्ताव भेजा।
सड़क दुर्घटना में घायल, अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल, और असाध्य रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार के लिए विधान मंडल क्षेत्र विकास योजनांतर्गत चिकित्सा सहायता की जाती है। विधायक योगेश धामा ने हरिया खेड़ा निवासी विनोद कुमार के लिए प्रस्ताव प्रशासन समिति को सौंपा । समिति के अध्यक्ष डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, इसमें स्वीकृति दे दी। डीएम ने बताया कि योजना से दुर्घटना और अग्निकांड में साधारण रूप से घायल को 10 हजार का प्रावधान है। वहीं गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपये तक लाभ मिल सकता है। असाध्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए पांच लाख रुपये का प्रावधान किया । इसके लिए जिला स्तर पर पांच सदस्य समिति का गठन किया। डीएम इसके अध्यक्ष है। सीडीओ, सीएमओ, सीएमएस और एसडीएम समिति में शामिल हैं।