{"_id":"5a89d4684f1c1bfe7e8b64e5","slug":"201518982248-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगा घर
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगा घर
बागपत।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बेघर लोगों को छत मिलने की उम्मीद बंध गई है। कच्चे और जर्जर घरों में निवास कर रहे लोगों के घरों का योजना के तहत निर्माण होगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने सभी बीडीओ को इसकी सूची बनाकर 23 फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण शुरू की गई है। इसके लिए जिला स्तर से सूची मांगी गई है। सीडीओ चांदनी सिंह ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है इस तरह के लोगों को गांव स्तर पर जांच पड़ताल की जाएगी। जिनका चयन होने पर सूची तैयार होगी। सीडीओ ने 23 फरवरी तक सूची को मुहैया कराने के निर्देश दिए है। ताकि समय पर सूची को सूचना आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश को भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि डीआरडीए कार्यालय में निर्धारित की गई तिथि पर सूची को मुहैया कराई जाए। जल्द से जल्द पात्रों की सूची को उपलब्ध कराई जाए।