फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जैविक खाद का किसान करें इस्तेमाल, होगा फायदा

जैविक खाद का किसान करें इस्तेमाल, होगा फायदा

Sun, 18 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जैविक खाद का किसान करें इस्तेमाल, होगा फायदा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ओबीसी बैंक में जैविक खाद और वित्तीय लेन-देन पर किसान गोष्ठी का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि जेपी अग्रवाल ने कहा कि किसान रासायनिक खादों का बहुत उपयोग कर रहे है, जिस कारण भूमि बंजर होती जा रही है। फसलों का मित्र कीटा और केचुआ, मेंढक समाप्त हो रहे हैं। इसके लिए किसानों को जागरूक होना होगा। डॉ. केके तोमर वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। पानी धारण करने की क्षमता में वृद्धि होती है। मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है। फसल में दीमक भी नहीं लगती। यह गोबर की खाद से कई गुना अधिक प्रभावी होती है। शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने किसानों को बैंक से लेन-देन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जयपाल राठी, दिनेश कुमार, अभिषेक, कृष्ण कुमार, चौधरी प्रहलाद सिंह, मोसिन, संजीव, रामपाल, नीरज शर्मा, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन




भाकियू का 21 को मिल में धरना प्रदर्शन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शुगर मिल में चल रही घटतौली के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने 21 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रॉली पर दो और बुग्गी पर एक कुंतल की घटतौली की जा रही है। विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। वहीं, हरियाणा राज्य का गन्ना लिया जा रहा है। मिल प्रशासन की ओर से किसानों का शोषण किया जा रहा है। सभी समस्याओं को लेकर 21 फरवरी को शुगर मिल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed