फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भवन जर्जर था, इसलिए नहीं फहराया तिरंगा

भवन जर्जर था, इसलिए नहीं फहराया तिरंगा

Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भवन जर्जर था, इसलिए नहीं फहराया तिरंगा
बागपत। गणतंत्र दिवस पर बिजरौल ग्राम पंचायत के भवन पर तिरंगा नहीं फहराए जाने की जांच में नया मोड़ आ गया है। ग्राम सचिव ने लिखित में दिया कि भवन जर्जर हालत में है। यदि ग्रामीणों को एकत्र कर तिरंगा फहराया जाता तो भवन के गिरने का खतरा था। इस स्पष्टीकरण पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नाराजगी जताई गई। जांच दोबारा कराने के निर्देश दिए हैं और यह पूछा गया यदि भवन जर्जर था तो इसे अब तक क्यों नहीं गिराया गया।
विज्ञापन

पिछले माह गणतंत्र दिवस पर बिजरौल गांव के ग्राम पंचायत के भवन पर तिरंगा झंडा नहीं फहराने की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की । ग्रामीण बिजेंद्र सिंह ने कहा ग्राम सचिव ने गणतंत्र दिवस की अनदेखी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम तक मामला पहुंचा। डीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत बड़ौत को सौंपी । जांच अधिकारी ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के साथ जांच करने गांव में पहुंचे। ग्राम सचिव ने लिखित में अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत का भवन जर्जर हालत में होने की वजह से यहां पर कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया । यदि तिरंगा फहराया जाता तो भवन के गिरने का खतरा था। डीपीआरओ ने यह रिपोर्ट डीएम को भेजी और यहां से यह स्पष्टीकरण मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर नाराजगी जताई है। जांच दोबारा किसी सक्षम अधिकारी से कराने के लिए कहा। इसके अलावा यह पूछा गया है यदि भवन जर्जर था, तो इसे अब तक क्यों नहीं गिराया गया। यहां पर होने वाली बैठकों का ब्योरा भी तलब किया है। बिजरौल के अलावा बावली गांव में भी तिरंगा नहीं फहराने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed