{"_id":"5a7a06254f1c1b8a268b8bdf","slug":"201517946405-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम को हर माह चूना लगा रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम को हर माह चूना लगा रहे कर्मी
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम के कर्मचारी ही ठेकेदारों की मिलीभगत से बिना स्टीमेट तैयार किए अवैध कॉलोनियों में विद्युत खंभे और ट्रांसफार्मर लगाकर निगम को हर माह चूना लगा रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को तहसील समाधान दिवस में उपभोक्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
मंगलवार को काफी संख्या में उपभोक्ता मुख्य शिकायत केंद्र में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नगर में तैनात कर्मचारी निगम को हर माह लाखों का चूना लगा रहे हैं। जहां बाहरी व्यक्तियों के साथ चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है, वहीं कर्मचारी ठेकेदारों से मिलीभगत कर नगर और आसपास की अवैध कॉलोनियों में बिना स्टीमेंट तैयार किए विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर रख रहे हैं। जबकि नियमानुसार किसी भी लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए पहले स्टीमेंट तैयार किया जाता है। जबकि यहां पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा इस प्रकार की शिकायत मिली है। निगम के एमडी और चीफ को शिकायत से अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने कहा जल्द ही प्रकरण की जांच कराई जाएगी। शिकायतकर्ताओं में नितिन, संदीप, सचिन, मोहित, बसंत, योगेश, बबलू, गौरव, सोनू आदि रहे।