फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 नियुक्तियों को निरस्त कराने को हाईकोर्ट में की जनहित याचिका दायर

11 नियुक्तियों को निरस्त कराने को हाईकोर्ट में की जनहित याचिका दायर

Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
11 नियुक्तियों को निरस्त कराने को हाईकोर्ट में की जनहित याचिका दायर
बागपत। जिले में समेकित बाल विकास योजना के तहत 2016 में हुई 11 नियुक्तियों में धांधली की शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बाल अधिकार संरक्षण कार्यरत एडवोकेट पवन तिवारी नियुक्तियां निरस्त कराने को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। साथ ही नियुक्तियों की फाइल न दिखाने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सूचना आयोग ने तलब किया है।
विज्ञापन

2016 में समेकित बाल विकास योजना (आईसीपीएस) के तहत जिले में बाल संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विभिन्न पदों के लिए 11 नियुक्तियां हुई थी। बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि नियुक्तिों में धांधली की शिकायत आयोग और शासन से की गई थी। ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को भी इससे अवगत कराया था। उन्होंने तत्कालीन डीएम को सभी नियुक्तियां निरस्त करने के लिए तीन बार पत्र लिखे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और शासन में शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह ने महिला कल्याण निदेशक को सभी नियुक्तियों की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए है। यह भी आदेश दिए हैं कि जांच करने पर शासन के साथ-साथ शिकायतकर्ता को भी इससे अवगत कराया जाए। पवन तिवारी ने बताया कि इसके बावजूद उन्हें इस बाबात कोई भी जानकारी नहीं दी गई। अब उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव, डीएम, सीडीओ, डीपीओ के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत नियुक्तियों की फाइल जांच की मांग की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारी ने ऐसा नहीं किया। इसकी अपील की गई। इस पर सूचना आयोग ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को 16 फरवरी को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed